फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Students were given information about the developed nano urea technologyStudents were given information about the developed nano urea technology

Ayodhya News: विद्यार्थियों को दी विकसित नैनो यूरिया तकनीक की जानकारी

Wed, 04 Feb 2026 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about the developed nano urea technologyStudents were given information about the developed nano urea technology
39- इफको फुलपुर यूनिट, प्रयागराज पहुंचा अविवि के विद्या​​र्थियों का दल- विवि
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के एमबीए (एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट) के विद्यार्थियों के लिए इफको फूलपुर यूनिट, प्रयागराज का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को विशेष रूप से इफको की ओर से विकसित नैनो यूरिया तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस सत्र में नैनो यूरिया के उत्पादन, उपयोग, इसके लाभ, किसानों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव और इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही यह भी बताया गया कि उर्वरक क्षेत्र में दी जाने वाली लगभग तीन लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी के एक प्रभावी विकल्प के रूप नैनो यूरिया को विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण, लागत में कमी एवं कृषि क्षेत्र की सतत प्रगति संभव हो सकेगी। इसके अलावा उर्वरक उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक की शृंखला, प्रबंधन प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र, विपणन रणनीतियां और औद्योगिक सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

भ्रमण के समापन पर इफको फूलपुर यूनिट की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं औद्योगिक मार्गदर्शन के लिए डॉ. राकेश कुमार मिश्रा एवं डॉ. कपिल देव, डॉ. अनुराग तिवारी भी भ्रमण में सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed