फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Storm and rain wreak havoc, five women dead, four injured

Ayodhya News: आंधी व बारिश का कहर, पांच महिलाओं की मौत, चार घायल

Thu, 17 Apr 2025 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc, five women dead, four injured
अयोध्या। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के कई इलाकों में कहर बरपा दिया। अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं की मौत हो गई। इस दौरान तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। कई स्थानों पर पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


भेलसर व सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार महोली के सैदपुर गांव में तीन महिलाएं आंधी व बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे बैठी थीं। इस बीच ट्राली पलट गई और इसके नीचे दबकर गांव की ही निवासी ललिता (27), पूजा (19) व कमला (28) की मौत हो गई। इनमें ललिता और पूजा सगी बहन बताई जा रही हैं। यह सभी ट्राॅली में भूसा भर रही थीं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान के साथ रुदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने इसकी पुष्टि की है। इसी तरह रौनाही टोल प्लाजा के पास जिगना मिसिर का पुरवा गांव के पास धन्नीपुर के बुधौलिया निवासी दीपा यादव (32) गेहूं की कटाई कर रही थीं। आंधी से बचने के लिए टीन शेड में छिप गईं। इसकी दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार शाम 5.30 बजे के करीब आई तेज आंधी में क्षेत्र के तरौली, अमानीगंज, खंडासा, बहादुरगंज, कुमारगंज व इनायतनगर समेत कई स्थानों पर दर्जनों की संख्या में पेड़ गिर गए। बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली पोल भी टूट गए। छप्पर के घरों के साथ टीन शेड उड़ गए। तमाम जगहों पर दीवारें धराशायी हो गईं। इसमें कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमोलिया, इनायतनगर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी शिवमूर्ति खेत गईं थीं। वापस आते समय जय बाबा स्वास्थ्य केंद्र के पास राम किशोर की बाउंड्रीवाॅल तेज आंधी में गिर गई। इसकी चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। इनायत नगर के ब्रह्म बाबा के पास पंचर की दुकान पर तेज आंधी के चलते आम का पेड़ गिर गया। आंधी व बारिश से बचने के लिए यहां पर शरण लिए सेवरा पूरे हरिवंश मिश्र गांव की 55 वर्षीय महिला सोना देवी, उनकी पुत्री रेखा व रौनाही के धारपुर निवासी सर्वजीत दब गए।

पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से रेस्क्यू करते हुए तीनों घायलों को बाहर निकलवा कर सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। यहां डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद रेखा व सर्वजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनायत नगर के ही गोरवा गांव में आंधी से घर पर रखी टीन की चद्दर उड़ गई। इसकी चपेट में आकर 20 वर्षीय लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचे। यहां स्थिति गंभीर देख प्रारंभिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसी तरह तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बीच रुदौली के लोहिया पुल से सोहावल के गाेंडवा तक अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। ऐसे में हाईवे पर काफी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। रौनाही समेत अंबरपुर, कांटा चौराहा और बड़ागांव व इसके आसपास के अन्य क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्र में गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है।


सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ से अयोध्या की ओर आ रही कार बरईकला के पास पेड़ की चपेट में आ गई। यहां पर वाहनों का आवागमन थम गया। हाईवे पर बिजली के दर्जनों पोल और केबिल भी टूट कर गिर गए। पोल और केबिल को हटाकर हाईवे पर आवागमन बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच विसौली, मुबारकगंज, अरकुना व सरायनामू में बिजली के पोल व तारों के गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed