{"_id":"69d69cf64605c0e5df08d808","slug":"state-of-the-art-bus-depot-to-be-built-in-the-district-approval-received-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-146784-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिले में बनेगा अत्याधुनिक बस डिपो, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिले में बनेगा अत्याधुनिक बस डिपो, मिली मंजूरी
Wed, 08 Apr 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर एक अत्याधुनिक बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता लंबे समय से प्रयासरत थे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस डिपो के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई।
मंत्री परिषद की स्वीकृति के बाद अब प्रशासन जल्द ही भूमि चयनित करने के साथ अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराएगा। प्रस्तावित बस डिपो में यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, पार्किंग सुविधा और बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं रहेंगी।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम व व्यवस्थित हो सकेगी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है।