फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   State level school sports competitions to begin in Ayodhya from 22nd

Ayodhya News: अयोध्या में राज्यस्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का आगाज 22 से

Fri, 19 Sep 2025 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
State level school sports competitions to begin in Ayodhya from 22nd
अयोध्या। प्रदेश की राज्यस्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन इस माह अयोध्या में किया जाएगा। इसकी शुरुआत 22 सितंबर से वुशु प्रतियोगिता के साथ होगी, जो 24 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद सेपक टकरा 24 से 26 सितंबर, गतका 26 से 28 सितंबर तथा थांग्ता मार्शल आर्ट 28 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों और टीम प्रबंधकों के लिए आवास व्यवस्था कर दी गई है। सभी मंडलीय सचिवों से कहा गया है कि प्रतिभागी टीमों से संबंधित सूचना एकत्र कर लें। जनपद क्रीड़ा सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रतिभागी टीम का आयु वर्ग, खिलाड़ियों की संख्या, टीम मैनेजर का नाम व मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। विशेष रूप से बालिका वर्ग में महिला प्रशिक्षिका या टीम मैनेजर की उपस्थिति जरूरी होगी। क्रीड़ा समिति के मंडलीय सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed