फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   speeding Bolero collided with brick placed on road side In Ayodhya two youths died and two critical condition

Ayodhya News: सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, दो युवकों की मौत... दो की हालत नाजुक

Sat, 07 Jun 2025 04:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 04:48 PM IST
सार

अयोध्या में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। वह सुल्तानपुर स्टेशन से वापस घर लौट रहे थे।  

विज्ञापन
speeding Bolero collided with brick placed on road side In Ayodhya two youths died and two critical condition
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन

     
हादसा मिल्कीपुर क्षेत्र के हलियापुर-कूरेभार रोड स्थित पीरो सरैया गांव के पास हुआ। कुमारगंज क्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र भादा और पूरे रमधीर निवासी राजेंद्र पांडेय नौकरी के सिलसिले में हैदराबाद जा रहे थे। सुल्तानपुर पहुंचने पर उनकी ट्रेन छूट गई। इस पर उन्होंने अपने बेटे शुभम को फोन किया। शुभम गांव के ही राम बहादुर की बोलेरो लेकर पिता को लेने के लिए के निकला। 

विज्ञापन

सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकराई बोलेरो

उसके साथ राम बहादुर का पुत्र अरविंद  सरोज और उसका चचेरा भाई रविंद्र पांडेय भी थे। स्टेशन से लौटते समय आधी रात करीब 1.40 बजे पीरो सरैया गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। अरविंद (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल शुभम, राजेंद्र व रविंद्र को जिला अस्पताल, सुल्तानपुर पहुंचाया। वहां शुभम (27) ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में घायल राजेंद्र (55) व रविंद्र (18) को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

शव पहुंचे गांव तो घरों में मचा कोहराम

बताया गया कि शुभम इकलौता पुत्र था। घर पर उसकी पत्नी बबिता व तीन वर्षीय पुत्र शुभ है। अरविंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो भाई अजय व सुरेंद्र हैं। अरविंद की सगाई बीती 11 मई को हुई थी। शनिवार को करीब 3:30 बजे उनके शव गांव पहुंचे तो घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed