फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special emphasis was laid on the unity and upliftment of the society

Ayodhya News: समाज की एकजुटता और उत्थान पर रहा विशेष जोर

Wed, 03 Dec 2025 08:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 03 Dec 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Special emphasis was laid on the unity and upliftment of the society
17-बिरादरी महापंचायत को संबोधित करते गोसाईगंज विधायक अभय सिंह- संवाद
पूरा बाजार। विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम सभा ज्ञानापुर में सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। सूर्यवंशी क्षत्रियों ने समाज की मजबूती, एकता, नेतृत्व निर्माण और पारंपरिक मूल्यों को संरक्षित रखने पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

महापंचायत में सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह ने कहा कि समाज सदैव से राष्ट्र, समाज और धर्म की रक्षा में अग्रणी रहा है। आज भी क्षत्रिय समुदाय साहस, संयम, संस्कार और त्याग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वक्ताओं ने युवाओं से इतिहास, संस्कृति और समाज सेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया। विधायक अभय सिंह ने कहा कि सूर्यवंशी समाज अपनी गौरवशाली परंपरा, वीरता और संगठन क्षमता के लिए जाना जाता है। समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वावलंबन और संगठन ही सबसे बड़ी ताकत हैं।
विज्ञापन

महापंचायत में मौजूद सूर्यवंशी समाज के संरक्षक गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मजबूत बनाए बिना विकास संभव नहीं है। क्षत्रिय युवाओं को नेतृत्व क्षमता, निष्ठा, परिश्रम और समाज सेवा की दिशा में आगे आने का संदेश दिया गया। महापंचायत का संचालन जंग बहादुर सिंह व अनिल सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक हनुमान सिंह व अजीत सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह दीपू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकादशी सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, अखंड सिंह, जगतपाल सिंह, राधिका सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पवन सिंह, दिनेश सिंह, सुनील सिंह मुन्ना सहित विभिन्न जिलों के 121 गांवों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed