{"_id":"6a5a56f2627a02bff10c41c4","slug":"sp-mp-energizes-party-workers-at-the-convention-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-154152-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सपा सांसद ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सपा सांसद ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद अवधेश प्रसाद।
मिल्कीपुर। विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के पांच नंबर चौराहे पर शुक्रवार को सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ता सम्मेलन और आम पार्टी का आयोजन किया। इसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा जनता के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत हो रही है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने को लक्ष्य बताया। अवधेश प्रसाद ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों का जवाब चुनाव में देगी।
मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को उठाने और सपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। अजीत प्रसाद ने विश्वास जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय, अमित प्रसाद, बख्तियार खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।