फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP leader says Champat Rai usurped the property of Ram Niwas Mandir

Ayodhya News: सपा नेता बोले-चंपत राय ने हड़प ली राम निवास मंदिर की संपत्ति

Mon, 29 Jun 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 29 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
SP leader says Champat Rai usurped the property of Ram Niwas Mandir
अयोध्या। सपा नेता व पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने सोमवार को राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट 140 करोड़ देशवासियों के भरोसे पर खरा नहीं उतरा है। ट्रस्ट पर चढ़ावा लूटने और अयोध्या को कलंकित करने का आरोप है। पांडेय ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राम निवास मंदिर की संपत्ति हड़प ली।
विज्ञापन


ये आरोप सोमवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पवन पांडेय ने लगाए हैं। पांडेय ने सवाल किया कि पांच जून को चोरी की धनराशि बरामद होने पर एफआईआर क्यों नहीं हुई। अखिलेश यादव के मुद्दा उठाने के बाद मामले का खुलासा हो रहा है। पांडेय ने कहा कि यह लूट चंपत राय के नेतृत्व में हो रही थी। ट्रस्ट ने तुरंत बैठक न बुलाकर 11 जुलाई की तिथि तय की है। इसका उद्देश्य लूट के सबूत मिटाना बताया गया है। उन्होंने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पर भी आरोप लगाए। मुख्यमंत्री के खुफिया तंत्र की विफलता पर भी सवाल उठाए गए।
विज्ञापन

राम निवास मंदिर के पंच प्रमुख हरिशंकर सफरीवाला ने भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि चंपत राय ने पुजारी वीरेंद्र दास से बयानानामा बिला कब्जा पंजीकृत करवाया। इस तरह मंदिर की संपत्ति हड़प ली गई और परिसर पर कब्जा कर लिया गया। मंदिर से चांदी का सिंहासन और कीमती जेवर भी ले लिए गए। सफरीवाला ने मंदिर से ट्रस्ट का कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed