{"_id":"6a08953834f001d4840cbe44","slug":"sp-launches-protest-against-inflation-and-neet-exam-rigging-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-149633-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महंगाई और नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ सपा का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महंगाई और नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ सपा का हल्लाबोल
Sat, 16 May 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 16 May 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
गुलाबबाड़ी से प्रदर्शन करते हुए बाहर निकलते सपा नेता व कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सपा महानगर कमेटी ने शुक्रवार को सरकार की बढ़ती महंगाई और नीट परीक्षा में धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की शुचिता समाप्त कर दी है। सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने में अक्षम है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। भारी-भरकम बिल ने मध्यम व गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है। यह जनता के साथ खुली लूट है।
घरेलू गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने आमजन का बजट बिगाड़ दिया है। दूध, दाल, तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। महंगाई के कारण गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था और रोजगार के मोर्चे पर सरकार विफल है।
विज्ञापन
ज्ञापन में मांग की गई कि नीट परीक्षा धांधली के दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही खुली लूट बंद की जाए। घरेलू गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित किया जाए। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाया जाए। कानून व्यवस्था और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं।
इनसेट
ठेले पर बाइक और तख्ती लेकर सड़क पर उतरे सपाई
ठेले पर बाइक लादकर और हाथों में तख्ती व गैस सिलिंडर लेकर सपा नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। पार्टी कार्यालय से बाहर निकले तो वहां पुलिस का मजबूत घेरा रहा। प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए रीडगंज चौराहे तक आए तो वहां मौजूद सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री की पुलिस-प्रशासन के लोगों से नोकझोंक भी हुई। बाद में ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन स्थगित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता और नेताओं ने सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, अपर्णा जायसवाल, एडवोकेट शावेज जाफरी, राकेश यादव एडवोकेट, संजय सिंह, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।