{"_id":"67fbea57b6431e94ff0c05dd","slug":"soil-from-ramjanmabhoomi-is-being-distributed-as-ramraj-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-127607-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामरज के रूप में बांटी जा रही रामजन्मभूमि की मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामरज के रूप में बांटी जा रही रामजन्मभूमि की मिट्टी
Sun, 13 Apr 2025 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर परिसर से मलबा हटाना भी ट्रस्ट के लिए बड़ी चुनौती है। इसको लेकर रविवार को हुई मंदिर निर्माण समिति की बैठक में चर्चा हुई। राम मंदिर परिसर में बड़ी मात्रा में पत्थर, मिट्टी के ढेर आदि मलबा पड़ा है। इसे हटाना भी ट्रस्ट के लिए बड़ी चुनौती है। रोजाना कई ट्रक मलबा मंदिर परिसर से निकल रहा है। परिसर से जो मिट्टी निकल रही है उसे तीर्थ क्षेत्र पुरम के परिसर में सहेजा जाएगा। मिट्टी के पैकेट बनाकर उन्हें रामरज के रूप में भक्तों को वितरित किया जाता है।
बैठक में इंजीनियरों ने बताया कि परिसर से अप्रैल के अंत तक निर्माण कार्य में लगी बड़ी-बड़ी क्रेनों को हटा दिया जाएगा। जीएमआर कंपनी परिसर में नि:शुल्क हरियाली विकसित कर रही है। रामायण में वर्णित पेड़-पौधों को रोपित करने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। रामायण में वर्णित कुछ पौधों को अभी खोजा रहा है। परकोटा व मंदिर के बीच स्थित 25 मीटर लंबे कोर्टयार्ड में भी हरियाली विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं शिखर के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। मंदिर के शिखरों के ऊपर कलश स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया है कि सप्त मंडपम के सात मंदिरों में लगने वाली मूर्तियों के रविवार की देर रात या फिर सोमवार को पहुंचने की संभावना है।