फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sisters applied the auspicious tilak to their brothers and wished them well.

Ayodhya News: बहनों ने भाइयों को लगाया सौभाग्य का टीका लगाकर की मंगलकामना

Thu, 23 Oct 2025 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sisters applied the auspicious tilak to their brothers and wished them well.
भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन। - फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
अयोध्या। यम द्वितीया पर सरयू में स्नान करने को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जमथरा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने यम की पूजा की। भाई दूज के रूप में जाना जाने वाला यम द्वितीया पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व का संबंध सूर्य देव के पुत्र यम और पुत्री यमुना से जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि इसी दिन स्वर्ग से पृथ्वी पर आई अपनी बहन यमुना से यमराज आकर मिले थे। यमुना को अपने भाई यम से अत्यधिक लगाव था। बहन के स्वागत से प्रसन्न भाई यम ने यमुना को यह वरदान दिया था कि आज के दिन जो भाई यमुना में स्नान कर अपनी बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करेगा। उसको यमलोक जाने से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, लोक में इस पर्व को भैया दूज या भाई दूज के नाम से जाना जाता है। इस दिन बहनें यम की पूजा के बाद भाई को मंगल तिलक कर भोजन करती हैं। भैया दूज पर्व पर बहनों ने भाईयों को सौभाग्य का टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाईयों ने इसके बदले बहनों को उपहार दिया। यम द्वितीया के दिन ही गोवर्धन महाराज की भी पूजा कई स्थलों पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed