{"_id":"690a170c6091395ce60c0792","slug":"sir-could-not-be-started-in-the-district-counting-sheet-became-an-obstacle-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1456629-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिले में नहीं शुरू हो सका एसआईआर, गणना पत्रक बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिले में नहीं शुरू हो सका एसआईआर, गणना पत्रक बना बाधा
विज्ञापन
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) मंगलवार से सभी जगहों पर शुरू नहीं हो पाया है। इस दौरान बीएलओ को घर-घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र बांटना था। बीएलओ को गणना प्रपत्र का वितरण ही इसमें बाधा बना है। इसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 1125 मतदान केंद्रों के 2034 मतदेय स्थलों के लिए 2034 बीएलओ और 205 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
एसआईआर के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 200 मतदान केंद्रों के 373 मतदेय स्थलों के लिए 373 बीएलओ और 38 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। मिल्कीपुर में 258 मतदान केंद्रों के 414 मतदेय स्थलों के लिए 414 बीएलओ और 42 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। बीकापुर में 229 मतदान केंद्रों के 410 मतदेय स्थलों के लिए 410 बीएलओ और 41 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। अयोध्या में 165 मतदान केंद्रों के 400 मतदेय स्थलों के लिए 400 बीएलओ और 40 सुपरवाइतर तैनात किए गए हैं। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में 273 मतदान केंद्रों के 437 मतदेय स्थलों के लिए 437 बीएलओ व 44 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। गणना प्रपत्र सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से बीएलओ और सुपरवाइजर को उपलब्ध कराया जाना है।
एक से दो दिन में प्रक्रिया शुरू होने की संभावना
बीकापुर प्रतिनिधि ने बताया कि यहां के निर्वाचन कार्यालय में अभी गणना प्रपत्र नहीं आया है। पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध नहीं हो सके हैं। एक से दो दिन में इसके उपलब्ध होने के आसार हैं। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि अभी प्रपत्र पूर्ण नहीं हैं। इसलिए एसआईआर की शुरुआत नहीं हो पाई है। एक-दो दिन में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ सहायक निर्वाचन अधिकारी उदयराज पांडेय ने दावा किया कि सभी एसडीएम, बीएलओ और सुपरवाइजर को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं।