फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Siddharth and Divyanshi won singles titles

Ayodhya News: सिद्धार्थ और दिव्यांशी ने जीते एकल खिताब

Wed, 01 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 01 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharth and Divyanshi won singles titles
अयोध्या। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, अयोध्या के तत्वावधान में आयोजित योनेक्स-सनराइज प्रथम उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

पुरुष एकल फाइनल में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने प्रयागराज के अंश विशाल गुप्ता को 21-6, 21-19 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने हापुड़ की काजल पंवार के रिटायर्ड हर्ट होने के कारण जीत दर्ज की। इससे पहले दिव्यांशी ने पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया, जबकि दूसरे गेम में वह 10-12 से आगे थीं।
विज्ञापन

पुरुष युगल में बांदा के अर्श मोहम्मद और आयुष अग्रवाल की जोड़ी ने शामली के देवांशु जावला और तुषार शर्मा को 21-17, 21-19 से हराकर खिताब जीता। महिला युगल में आदित्य यादव और रिद्धिमा सिंह की जोड़ी ने रमा सिंह और सुजाता सिंह को 21-15, 21-16 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र-हापुड़ के आश्मित सिंह और रिद्धि भारद्वाज की जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए वाराणसी-मुरादाबाद के अभ्यांश सिंह और रिद्धिमा सिंह को 15-21, 21-17, 21-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed