फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shri Ram Tilakotsav Jewellery ceremonial gifts and 501 types of Prasad came from Janakpur in Ayodhya

श्रीराम तिलकोत्सव: नेपाल के जनकपुर से आए आभूषण, औपचारिक उपहार और 501 तरह का प्रसाद, छह दिसंबर को विवाह उत्सव

Tue, 19 Nov 2024 02:33 AM IST
Digvijay Singh पीटीआई, अयोध्या
पीटीआई, अयोध्या Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 02:33 AM IST
सार

राम बारात 26 नवंबर को जनकपुर के लिए रवाना होगी और तीन दिसंबर को वहां पहुंचेगी। नेपाल के जनकपुर में विवाह उत्सव छह दिसंबर को होगा और बारात 10 दिसंबर को अयोध्या वापस लौटेगी।
 

विज्ञापन
Shri Ram Tilakotsav Jewellery ceremonial gifts and 501 types of Prasad came from Janakpur in Ayodhya
श्रीराम तिलकोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए रामनगरी अयोध्या में आयोजित एक भव्य समारोह में पड़ोसी देश के जनकपुर से 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने श्रीराम तिलक उत्सव में हिस्सा लिया। मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि जनकपुर से लोग सोने, चांदी और पारंपरिक प्रसाद सहित उपहार लेकर आए हैं। दरअसल माता सीता के जन्मस्थान के रूप में प्रतिष्ठित जनकपुर इस परंपरा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

विज्ञापन

 

 

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह और जनकपुर के मेयर मनोज कुमार शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 501 प्रकार के प्रसाद लेकर आया है। यह समारोह विहिप मुख्यालय रामसेवकपुरम में आयोजित किया गया था, जिसमें नेपाली मेहमानों के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। तिलक उत्सव की शुरुआत जनकपुर में जानकी मंदिर के पुजारी राम रोशन दास के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।

विज्ञापन

 

विहिप के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि अयोध्या में कारसेवकपुरम, अभयदाता हनुमान आश्रम, विवेक सृष्टि, माता सरस्वती देवी मंदिर और तीर्थ क्षेत्र भवन में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। राममंदिर के गर्भगृह तक नेपाली प्रतिनिधिमंडल की यात्रा भक्ति गीतों, पारंपरिक नृत्यों और औपचारिक संगीत वाद्ययंत्रों के साथ हुई, जिसका समापन पवित्र प्रार्थनाओं और अनुष्ठानों के साथ हुआ। बता दें कि, जनवरी 2024 में रामलला की मूर्ति की स्थापना के बाद पहली बार नवनिर्मित राम मंदिर में तिलक समारोह किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राम मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता ओमकार सिंह ने बताया कि राम बारात 26 नवंबर को जनकपुर के लिए रवाना होगी और तीन दिसंबर को वहां पहुंचेगी। नेपाल के जनकपुर में विवाह उत्सव छह दिसंबर को होगा और बारात 10 दिसंबर को अयोध्या वापस लौटेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed