फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shopkeeper on motorcycle dies after collision with trailer

Ayodhya News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत

Thu, 01 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 01 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper on motorcycle dies after collision with trailer
अयोध्या। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर बुधवार सुबह नाका स्थित कोचिंग के सामने पीछे से आए ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद भागे ट्रेलर को नगर कोतवाली पुलिस ने बस्ती सीमा से पकड़ लिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के डमरुआ क्षेत्र के तुलसीयापुर खरहनियां निवासी सुशील चंद्र (31) अपने रिश्तेदार रमपत उर्फ मोनू और रामनाथ के साथ बाइक से अयोध्या आ रहे थे। तीनों रायपुर में चल रहे मेले में चश्मा, बेल्ट, कंघी आदि सामान की दुकान लगाए हुए थे। दुकान के लिए कुछ और सामान लेने तीनों अयोध्या आ रहे थे। बाइक मोनू चला रहा था, बीच में रामनाथ और पीछे सुशील चंद्र बैठे थे। इस दौरान मोनू ने हेलमेट पहन रखा था
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे नाका स्थित कोचिंग के सामने पीछे से आए ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। सुशील चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू और रामनाथ सुरक्षित हैं। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed