{"_id":"6a56553e76b385299f018d49","slug":"shooters-learned-modern-techniques-on-the-third-day-of-the-shooting-workshop-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-153946-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शूटिंग वर्कशॉप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने सीखी आधुनिक तकनीकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शूटिंग वर्कशॉप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने सीखी आधुनिक तकनीकें
Tue, 14 Jul 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या शूटिंग रेंज में चल रही विशेष तकनीकी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने निशानेबाजी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान पिस्तौलों के तकनीकी निरीक्षण के साथ उनकी कमियों को दूर करने और बेहतर प्रदर्शन के व्यावहारिक गुर भी सिखाए गए।
मेरठ से आए राष्ट्रीय स्तर के कोच गौरव तालियान ने खिलाड़ियों की एयर पिस्टलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रिगर, साइट एलाइनमेंट, बैरल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर आवश्यक सुधार किए। साथ ही खिलाड़ियों को बताया कि उपकरणों का सही रखरखाव और तकनीकी संतुलन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की महत्वपूर्ण कड़ी है।
प्रशिक्षण सत्र में खिलाड़ियों को निशाना साधने की सटीक तकनीक, शरीर का संतुलन, ग्रिप, ट्रिगर कंट्रोल और मानसिक एकाग्रता पर भी विशेष अभ्यास कराया गया। कोच ने प्रत्येक खिलाड़ी की तकनीकी त्रुटियों को मौके पर सुधारते हुए व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
वर्कशॉप के संयोजक एवं कोच शनि वर्मा ने बताया कि तीसरे दिन का प्रशिक्षण पूरी तरह तकनीकी सुधार और प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर केंद्रित रहा। खिलाड़ियों ने नई तकनीकों को सीखा और उनका अभ्यास भी किया। कार्यशाला में अयोध्या सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।