फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seven drains to be constructed at a cost of 4.94 crore

Ayodhya News: 4.94 करोड़ रुपये से बनेंगे सात नाले

Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Seven drains to be constructed at a cost of 4.94 crore
अयोध्या। जरा सी बारिश से सड़कों पर पानी भरने की समस्या से जूझ रहे शहर के कई इलाकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत सात वार्डों में करीब 4.94 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नालों का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

जनौरा में गिरजा कुंड शिव मंदिर के सामने से एनएच-27 तक बनने वाले नाले पर 77.45 लाख रुपये खर्च होंगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक जरा सी बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और आवागमन काफी मुश्किल होती है। नाले का निर्माण होने से यहां के करीब 400 लोगों जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसी तरह हनुमानकुंड वार्ड में भक्त महल के पीछे से बड़ी छावनी होते हुए परिक्रमा मार्ग तक 48.64 लाख, सरदार भगत सिंह वार्ड की रोहिणी नगर कॉलोनी में छेदिया तालाब से अब्बूसराय अंडरपास तक 47.29 लाख, लक्ष्मी सागर वार्ड में लालबाग रेलवे क्रॉसिंग से कुम्हार टोला होते हुए नवरंगी पुलिया तक 99.12 लाख रुपये से नाला बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद अब्दुल हमीद वार्ड में मोहल्ला विष्णु से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग तक 68.69 लाख, कौशलपुरी वार्ड के जेबीपुरम में देव नर्सिंग होम से रेलवे लाइन तक 54.12 लाख और निषादराज वार्ड में कैंट की दीवार से पंडारी वीर बाबा मंदिर होते हुए चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग तक 99.49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन नालों के निर्माण से करीब 2000 की आबादी को लाभ मिलेगा।
नगर निगम के अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने बताया कि नालों का निर्माण पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में जल निकासी की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed