{"_id":"69f8d8c3d40966b55d04b974","slug":"semester-exams-begin-at-avadh-university-no-negative-marking-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-148703-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में आज से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, माइनस मार्किंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में आज से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, माइनस मार्किंग नहीं
Mon, 04 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 04 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होगी। परीक्षाएं पांच जून तक आयोजित की जाएंगी और बहुविकल्पीय प्रश्नों में मानइस मार्किंग नहीं रखी गई है। कुल 472 परीक्षा केंद्र पर 5,36,674 विद्यार्थी में से स्नातक के 4,32,452 और परास्नातक के 1,04,222 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें कैंपस के 3200 विद्यार्थी शामिल है। इसके अलावा 19 नोडल केंद्र बनाए गए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित हो रही इन परीक्षाओं में विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के साथ-साथ संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सभी संस्थानों को नकल-विहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सीसीटीवी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए गए है। किसी विद्यार्थी को असुविधा न हो इसके लिए जल सहित अन्य मेडिकल की व्यवस्था की गई है। विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे छात्रों को समय-सारणी की जानकारी दें।