फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Self-realization and contemplation will show the right path in life: Vice-Chancellor

आत्मबोध और चिंतन से मिलेगा जीवन को सही मार्ग: कुलपति

Sun, 19 Jul 2026 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Jul 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Self-realization and contemplation will show the right path in life: Vice-Chancellor
उन्नयन कार्यक्रम में सम्मानित करते कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह।
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में रविवार को ''उन्नयन'' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संवाद, चिंतन, आत्मबोध और व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अतिथियों ने किया।
विज्ञापन

कुलपति ने इस मौके पर कहा कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें आत्मबोध, आत्मचिंतन और दार्शनिक चिंतन को भी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे मूल्य व्यक्तित्व को समृद्ध करते हैं और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान देने योग्य बनाते हैं। पद्मश्री राजेश कुमार ग्रोवर ने अनुशासन, सेवा और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

दार्शनिक अरुण प्रकाश ने आत्मचिंतन और भारतीय ज्ञान परंपरा की उपयोगिता बताई। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की सहायक प्रॉक्टर डॉ. मीनाक्षी जोशी ने चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास का संदेश दिया। इस्कॉन, कुशीनगर के उपाध्यक्ष गर्ग मुनि दास ने आध्यात्मिक मूल्यों को सफलता का आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय और अभिनव भारत न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी ने स्वागत संबोधन दिया। अभिनव भारत राजपूत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय त्रिपाठी और डॉ. शशि साहू ने किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिनव भारत न्यास के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed