फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security personnel had Rakhis tied on their wrists at the Ram Janmabhoomi complex

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर में जवानों ने बंधवाई राखी

Sun, 30 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 30 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Security personnel had Rakhis tied on their wrists at the Ram Janmabhoomi complex
अयोध्या। रक्षाबंधन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में छठी वाहिनी यूपीएसएसएफ की टीम ने आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प के भाव के साथ पर्व मनाया। सेनानायक, उपसेनानायक एवं सहायक सेनानायक के नेतृत्व में यूपीएसएसएफ जवानों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न प्रदेशों से अयोध्या पहुंचीं बहनों से से राखी बंधवाई।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की बहनों ने भी सुरक्षाकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं सीआरपीएफ, सिविल पुलिस और एसएसएफ की महिला कर्मियों ने भी रक्षा सूत्र बांधकर एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट में बहनों ने सैनिकों को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर्व पर महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति की ओर से थाना कैंट स्थित फैजाबाद रिकॉर्ड ऑफिस, अयोध्या छावनी में सैनिकों को बहनों ने के रक्षा सूत्र बांधा। समिति की अध्यक्ष शैल कुमारी के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में आराधना, दिलीप यादव, स्वाति उपाध्याय, संजय यादव, रुचिरा सिंह और निधि मौजूद रहीं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed