फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security at Ram Temple tightened as crowds increased

Ayodhya News: भीड़ बढ़ने के साथ सख्त हुई राम मंदिर की सुरक्षा

Sat, 27 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Security at Ram Temple tightened as crowds increased
07- श्रीराम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर श्रद्धालु के सामान की जांच करते पुलिसकर्मी- संवाद
अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी व अन्य सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनी रहे। दर्शन मार्ग पर हर श्रद्धालु की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वीकेंड के चलते शनिवार को भीषण ठंड के बावजूद राम मंदिर में श्रद्धालुओं का जयघोष गूंज रहा था। सिहरन भरी हवा आस्था की गर्मी के आगे नतमस्तक नजर आ रहीं थीं। शनिवार सुबह जैसे ही राम मंदिर का पट खुला, दर्शन पथ पर जयकारे गूंजने लगे। आसमान से टपकती ओस की बूंदे, बर्फीली हवा और कुहासा भी आस्था की राह नहीं रोक सका।
विज्ञापन

शनिवार शाम छह बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार में माथा टेक चुके थे। पिछले चार दिनों में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं। वहीं, लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मी व बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वायड) शनिवार को श्रद्धालुओं के एक-एक सामानों की जांच करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed