फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sculptors busy giving the final touches to Durga idols

Ayodhya News: दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

Sun, 04 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 04 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sculptors busy giving the final touches to Durga idols
मूर्तियों को अंतिम रूप देते कलाकार।
रुदौली। नवरात्र की तैयारियों के बीच तहसील क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से आए मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यहां करीब 70 प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इनके ऑर्डर अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा जिले में होने वाली दुर्गा पूजा के लिए मिले हैं। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से प्रतिमाओं के निर्माण और रंग-रोगन में कारीगरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मूर्तिकार हरपन दास ने बताया कि वह करीब 15 वर्षों से रुदौली तहसील क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस बार करीब 10 कारीगर प्रतिमाओं को तैयार करने में लगे हैं। सजावट का सामान कोलकाता से मंगाया जाता है। उन्होंने बताया कि मूर्ति बनाना उनके परिवार का पुश्तैनी काम है। परिवार की कई पीढ़ियां इसी काम से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज
भेलसर। दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को तहसील सभागार रुदौली में विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कानून-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। विसर्जन स्थलों पर इंतजामों का जायजा भी लिया गया। एसडीएम विनोद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर और तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ और यातायात नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed