फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Schools reopened after 15 days but children did not arrive

Ayodhya News: 15 दिन बाद खुले विद्यालय लेकिन नहीं पहुंचे बच्चे

Fri, 16 Jan 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Jan 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Schools reopened after 15 days but children did not arrive
कंपोजिट विद्यालय रामघाट में पढ़ाई करते विद्यार्थी।
अयोध्या। जिले में 15 दिन के छुट्टी के बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे परिषदीय विद्यालय खुले लेकिन कोहरा और ठंड के कारण बहुत कम बच्चे स्कूल आए। नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण के कई विद्यालयों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को अभिभावकों के साथ मीटिंग की जाएगी। इसमें अभिभावकों को बताया जाएगा कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रामघाट में 164 बच्चों का नामांकन है लेकिन केवल छह बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। इसी तरह डायट परिसर स्थित विद्यालय में महज दो बच्चों आए थे। प्राथमिक विद्यालय संत सेवा कुष्ट आश्रम में तीन बच्चे पहुंचे थे। डायट परिसर के शिक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लंबे अवकाश के बाद अचानक ठंड और कोहरे के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे है। शिक्षक रघुवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों को फोन कर संपर्क किया जा रहा है। उन्हें समझाया जा रहा है कि विद्यालय पूरी तरह खुले हैं, शिक्षण कार्य नियमित रूप से शुरू हो चुका है। कम उपस्थिति के बावजूद सभी स्कूलों में निर्धारित समय पर पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है। जो भी बच्चे आए, उन्हें कक्षाएं कराई गईं। बीएसए लालचंद्र ने बताया कि जैसे-जैसे मौसम में सुधार होगा, बच्चों की उपस्थिति में भी वृद्धि होगी। आज सभी विद्यालय में पैरेंट टीचर मीटिंग कराई जाएगी। सभी बीईओ को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed