फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   School children learned about seeds and agricultural techniques

Ayodhya News: स्कूली बच्चों ने बीज और कृषि तकनीक की जानकारी ली

Tue, 10 Mar 2026 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
School children learned about seeds and agricultural techniques
तारुन। राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित ब्लॉक के 100 बच्चों ने मंगलवार को नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। बीईओ यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों ने उन्नत बीज और कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

बीआरसी से एडीओ ग्राम्य विकास सुरेश कुमार, एडीओ अमित कुमार सिंह और शिक्षक संघ के मंत्री प्रेम कुमार वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग के डॉ कमल रवि शर्मा ने कृषि महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की जानकारी दी। रिसर्च छात्र शुभम वर्मा ने छात्रों को मशरूम की प्रजातियों और उनके उत्पादन के बारे में बताया। बच्चों ने विश्वविद्यालय के नेहरू पुस्तकालय, मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र और शाक भाजी कृषि शोध केंद्र का भी भ्रमण किया। उन्होंने मछली उत्पादन, नई सिंचाई तकनीकों और कलम की तकनीकों को समझा। इस दौरान शिखा, राधा, रवि, रिदा, आरती ईशा गुप्ता, अभिनेष काजल यादव जैसे विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन

कृषि तकनीक और विज्ञान की जानकारी
यह भ्रमण राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता परीक्षा के तहत आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य छात्रों को उन्नत कृषि तकनीक और वैज्ञानिक नवाचारों से परिचित कराना था। बच्चों ने उन्नत बीज शोधन इकाई का भी दौरा किया। शिक्षक संदीप कुमार, डॉ संतोष वर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामसुभावन यादव, विभा साव, अनीता वर्मा, सरिता मौर्या और ब्लॉक लेखाकार राजेश यादव ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed