{"_id":"6ac140af8de0d9d5590a612c","slug":"saryu-water-level-drops-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-160171-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू का जलस्तर घटा, खतरे के निशान से 43 सेमी नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू का जलस्तर घटा, खतरे के निशान से 43 सेमी नीचे
Sat, 03 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे जलस्तर 92.30 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 43 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर कम होने के बावजूद बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की दुश्वारियां अभी खत्म नहीं हुई हैं।
अब्बूपुर, कैथी मांझा, कोयलावर और बरई जाने वाले संपर्क मार्गों पर पानी भरा है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण रामकरन, नागेंद्र सिंह, श्यामा देवी और विद्यावती ने बताया कि रास्ते कटने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि तहसील प्रशासन मुस्तैद है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुबह-शाम लंच पैकेट और राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। पशुओं के लिए भूसा भी बांटा जा रहा है। पांच सरकारी नाव लगाई गई हैं और चार लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है।