फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu is 35 cm above the red mark

Ayodhya News: लाल निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर सरयू

Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Saryu is 35 cm above the red mark
रुदौली। कस्बे में बाढ़ की दुश्वारी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सरयू नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बुधवार शाम चार बजे जलस्तर 93.08 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 92.73 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से कैथी मांझा गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है। संपर्क मार्ग डूबने से गांव में आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा रह गई है।
विज्ञापन

सैकड़ों बीघे धान और गन्ने की फसल जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण संतोष यादव और रामकेवल ने बताया कि जरूरी सामान लेने के लिए भी नाव से बाहर जाना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी लंबे समय तक भरा रहा तो फसल सड़ने की आशंका है। तहसील प्रशासन के अनुसार नौ गांव और मजरे के करीब 845 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच नावें और तीन बाढ़ चौकियां लगाई गई हैं। फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सुबह-शाम लंच पैकेट और राहत सामग्री दी जा रही है। हालांकि, कैथी मांझा में एक दर्जन से अधिक सोलर लाइटें अब भी खराब हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बैटरी खराब होने से रात में गांव में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



350 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
रुदौली। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को कैथी मांझा, सुलेमपुर, सल्हापुर और नूरगंज में 350 परिवारों को 26 प्रकार की राशन सामग्री वितरित की। राहत अभियान के तहत आठ अगस्त से अब तक 13 चरणों में कुल 3740 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed