फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saplings will be planted in Biodiversity Park using Miyawaki technique

Ayodhya News: जैव विविधता पार्क में मियावाकी तकनीक से होगा पौधरोपण

Fri, 19 Apr 2024 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saplings will be planted in Biodiversity Park using Miyawaki technique
अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर नगर निगम की ओर से विकसित किए जा रहे जैव विविधता पार्क में मियावाकी तकनीक से पौधरोपण किया जाएगा। इसकी मदद से फूलों के साथ सजावटी पौधे और छायादार पेड़ बहुत जल्दी विकसित हो जाएंगे। स्थानीय नागरिकों के साथ देश-विदेश से यहां आने वाले पर्यटक इस पार्क का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में यह दूसरा जैव विविधता पार्क होगा। इसे चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर अफीम कोठी के पीछे छह एकड़ में बनाया जा रहा है। इसी तरह का एक अन्य पार्क वन विभाग की ओर से रुदौली के मां कामाख्या धाम के पास बन रहा है। शहर के करीब अफीम कोठी के पीछे बन रहे जैव विविधता पार्क के निर्माण में लखनऊ के नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की भी मदद ली जा रही है। यहां के वैज्ञानिकों के एक दल ने पिछले दिनों पार्क के निर्माण स्थल का दौरा भी किया था। वैज्ञानिकों की ओर से यहां पर लगाए जा सकने वाले पेड़-पौधों को लेकर मार्गदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सुमीत कुमार ने बताया कि नगर निगम ने पार्क को विकसित करने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी है। यहां पर कैफेटेरिया, ओपन थियेटर और लाइट एंड साउंड फाउंटेन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। ओपन थियेटर में नियमित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैफेटेरिया में अवधी व्यंजन का स्वाद चखने को मिलेगा। एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत यहां पर अयोध्या में बना गुड़ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधरोपण की जापानी विधि है मियावाकी

मियावाकी पौधरोपण की जापानी विधि है। इसकी मदद से कम और बंजर जमीन में तीन तरह के पौधे झाड़ीनुमा, मध्यम आकार के और छांव देने वाले बड़े पेड़ लगाकर जंगल उगाया जा सकता है। दो फीट चौड़ी और 30 फीट की पट्टी मेंं 100 अधिक पौधे रोपे जा सकते हैं। इन पौधों की वृद्धि दोगुनी तेजी से होती है। तीन साल बाद इनकी देखभाल नहीं करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed