फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sanskrit board exams from 19th, 3271 students will appear

Ayodhya News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 19 से, 3271 विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 13 Feb 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Feb 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit board exams from 19th, 3271 students will appear
अयोध्या। जिले में माध्यमिक संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा आठ केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) और उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) की परीक्षाएं होंगी, जबकि द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुरुआत 19 फरवरी को सभी वर्गों के लिए अनिवार्य संस्कृत विषय से होगी। अंतिम परीक्षा 28 फरवरी को योग, चित्रकला, लेखाशास्त्र, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इतिहास-पुराण और संस्कृति विषय के साथ संपन्न होगी। इस वर्ष जिले से कुल 3271 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें पूर्व मध्यमा द्वितीय के 1181 छात्र, उत्तर मध्यमा प्रथम के 1108 छात्र और उत्तर मध्यमा द्वितीय के 982 छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षा की सुचारु व्यवस्था के लिए 117 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित केंद्रों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed