फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sale of spurious cement in Bikapur; police investigating

Ayodhya News: बीकापुर में नकली सीमेंट बिक्री, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 12 Jun 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 12 Jun 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Sale of spurious cement in Bikapur; police investigating
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में नकली सीमेंट की बिक्री की शिकायत दर्ज की गई है। एक सीमेंट कंपनी के अधिकृत वितरक ने बीकापुर कोतवाली में शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 11 जून 2026 को कोछा बाजार के एक प्रतिष्ठान पर सीमेंट की खेप उतारी जा रही थी। सूचना मिलने पर कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और सीमेंट की जांच की। जांच में पाया गया कि संबंधित सीमेंट और उसे लाने वाली गाड़ी कंपनी या उसके अधिकृत संयंत्र से नहीं भेजी गई थी। वितरक ने बताया कि वह अयोध्या और अंबेडकरनगर में कंपनी का अधिकृत वितरक है। संदिग्ध खेप की मौजूदगी से नकली सीमेंट की बिक्री की आशंका बढ़ गई है। वाहन संख्या यूपी-70 डीटी-1293 से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए। कंपनी प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर जायसवाल ने जीएसटी चोरी की आशंका भी जताई है। बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed