फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saffron flags will be hoisted at every house, five ghee lamps will be lit

Ayodhya News: हर घर पर लहराएगा भगवा ध्वज, जलेंगे घी के पांच दीपक

Sat, 22 Nov 2025 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Saffron flags will be hoisted at every house, five ghee lamps will be lit
17- ध्वजारेाहण के लिए जनसंपर्क अभियान के दौरान बैठक करते नगर विधायक- भाजपा
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के दौरान हर घर पर भगवा ध्वज लहराने की तैयारी है। शाम होते ही घर, आंगन और मंदिरों में घी के पांच दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। परिवार संग बैठकर राम नाम संकीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से इसके लिए आग्रह कर रहे हैं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देकर घरों को पवित्र वातावरण देने की अपील की। विधायक ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के साथ विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में बैठक करने के साथ रामपथ पर पैदल भ्रमण कर व्यापारियों और आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या सूर्यवंश की राजधानी है और सूर्य को लाल रंग प्रिय है, इसलिए पुष्प सज्जा और लाइटिंग में लाल रंग का विशेष रूप से प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा व व्यवस्थागत दृष्टि से स्वागत टोलियों को समय से पहले निर्धारित स्थलों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि आयोजन को भव्य, अनुशासित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी स्वागत टोलियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जनसंपर्क के दौरान अरविंद सिंह, कपिल वर्मा, दिनेश मिश्र, संतोष सिंह, राम अनुज सिंह, संत राम यादव, देवता पटेल, राजेश पाठक, रमेश वर्मा, सुरेश उपाध्याय, प्रदीप सिंह व लक्ष्मी सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed