{"_id":"6671c71fad005721ae0b8ff5","slug":"sadhus-beat-businessman-brothers-in-dispute-of-ownership-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-115235-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कब्जेदारी के विवाद में साधुओं ने व्यापारी भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कब्जेदारी के विवाद में साधुओं ने व्यापारी भाइयों को पीटा
Tue, 18 Jun 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कब्जेदारी के विवाद में हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं व व्यापारियों में रविवार की रात विवाद हो गया। आरोप है कि साधुओं ने व्यापारियों को जमकर पीटा, जिसमें दो सगे भाइयों को चोटें आई हैं। मामला थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र का है।
इस घटना से नाराज व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इससे पहले भी साधुओं ने पीड़ित व्यापारी के दुकान में तोड़फोड़ की थी जिसमें थाना राम जन्मभूमि में तीन साधुओं के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। इसके बावजूद साधुओं ने हनुमान गढ़ी के पास स्थित दुकान पर कब्जेदारी के विवाद में व्यापारी भाइयों विकास गुप्ता व विवेक गुप्ता को पीटकर मरणासन्न कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले श्री राम हॉस्पिटल में दोनों को इलाज के लिए भर्ती करवाया। बाद में दोनों भाइयों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना से व्यापारियों में रोष है।
इनसेट
व्यापारी आज एसएसपी से मिलेंगे
व्यापारी विकास व विवेक गुप्ता के ऊपर दुकान कब्जे को लेकर हुए हमले का विरोध करते हुए श्रृगांरहाट में व्यापारी नेताओं की एक बैठक दोपहर सोमवार की दोपहर दो बजे व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। संचालन नंद लाल गुप्ता ने किया। व्यापारी नेता नंद कुमार ने घटना की निंदा की। पंकज गुप्ता ने बताया की बुधवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देगा। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो व्यापारी समाज आंदोलन करेगा।