फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   runners reached Ayodhya to have darshan of Ram Lalla After travelling 1500 km from Gujarat

Ayodhya News: गुजरात से दौड़ लगाते हुए रामलला के दर्शन करने रामनगरी पहुंचे धावक, तय किया 1500 किमी का सफर

Sun, 16 Feb 2025 04:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 04:25 PM IST
सार

गुजरात से दौड़ लगाते हुए रामलला के दर्शन करने दो धावक रामनगरी पहुंचे। 60 किमी रोज दौड़कर 1500 किमी का सफर तय किया। 

विज्ञापन
runners reached Ayodhya to have darshan of Ram Lalla After travelling 1500 km from Gujarat
गुजरात से दौड़ लगाते हुए रामलला के दर्शन करने रामनगरी पहुंचे धावक - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन की चाह हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आ सकती। ऐसे ही दो धावक हैं, जो रामलला के दर्शन करने के लिए 1500 किमी दूर गुजरात के वापी से दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचे हैं। दोनों धावक प्रतिदिन 60 किमी की दौड़ लगाते थे। 

विज्ञापन


गुजरात के वापी से रामलला दर्शन के लिए 22 जनवरी को दोनों धावकों ने दौड़ शुरू की थी। यह वही तारीख है, जिस दिन भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। ठीक एक वर्ष बाद दोनों धावक रामलला दर्शन के लिए दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


...अब रामलला के दर्शन करेंगे

शहर के स्पोर्टस स्टेडियम में दोनों धावकों का स्वागत किया गया। दोनों धावकों ने बताया कि सनातन धर्म से जुड़ी हुई हमारी आस्था भगवान राम की नगरी की ओर खींच लाई। 1500 किमी की यात्रा कर वह अयोध्या पहुंचे हैं। अब रामलला के दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका नाम रामाथन कर दिया

इन दोनों धावकों के साथ कार से एक टीम भी चल रही थी, जो नाश्ता खाना और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही थी। वैसे तो इस दौड़ को मैराथन कहा जाता है लेकिन जब रामलला के दर्शन की चाह हो तो दोनों धावकों ने इसका नाम रामाथन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed