{"_id":"6a7b70aa245dbd310a0d61e7","slug":"rudauli-bar-association-election-to-be-held-on-august-29-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-156138-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 29 अगस्त को होगा रुदौली बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 29 अगस्त को होगा रुदौली बार एसोसिएशन का चुनाव
Wed, 12 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। तहसील परिसर स्थित बार सभागार में निवर्तमान अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी चौधरी अजीमुद्दीन एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। चुनाव की तारीख सामने आते ही विभिन्न पदों पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
चुनाव अधिकारी के मुताबिक, नामांकन पत्र 17 और 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दाखिल किए जाएंगे। 19 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 20 अगस्त को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 29 अगस्त को मतदान कराया जाएगा।
अधिवक्ता अब्दुल हई खान को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी, पूर्व अध्यक्ष राम भोला तिवारी, अधिवक्ता मोहम्मद फहीम खान और शिव वरदान तिवारी को समिति का सदस्य बनाया गया है। चुनाव अधिकारी चौधरी अजीमुद्दीन के साथ एल्डर्स कमेटी चुनाव की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी।