फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roadways Employees' Joint Council elections concluded

Ayodhya News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव संपन्न

Fri, 07 Aug 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 07 Aug 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Roadways Employees' Joint Council elections concluded
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते रोडवेज कर्मी।

विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्राथमिक शाखा का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को सिविल लाइंस परिसर में चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिकांश पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। अनिरुद्ध सिंह को शाखा अध्यक्ष, अरविंद आचार्य को शाखा मंत्री चुना गया। जावेद रहमानी व अशोक शुक्ला उपाध्यक्ष, चंद्रकांत मिश्रा संगठन मंत्री, अशोक कुमार व राकेश तिवारी संयुक्त मंत्री और धीरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष बने। जीएन द्विवेदी लेखापरीक्षक व शशि कुमार पांडेय प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए। धर्मेंद्र कुमार सिंह, वीके मिश्रा व राम सागर वर्मा समेत अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए। वहीं, कार्यशाला शाखा में अनिरुद्ध अवस्थी अध्यक्ष, पंकज पांडेय व मनीष सिंह उपाध्यक्ष और प्रभाकर शुक्ला मंत्री चुने गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed