फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roads will be widened in Faizabad city also

Ayodhya News: फैजाबाद शहर में भी सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Sun, 25 Feb 2024 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Roads will be widened in Faizabad city also
अयोध्या। अयोध्या धाम की ही तर्ज पर पुराने शहर फैजाबाद की भी सूरत बदलेगी। सिविल लाइन समेत अन्य इलाकों में संकरी सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। आवागमन सुचारु होगा। हालांकि, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। यातायात और परिवहन व्यवस्था को विस्तार देने के लिए जिला प्रशासन वर्ष 2047 तक के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके तहत पुरानी सड़कों के चौड़ीकरण, नए मार्गों व पुलों के निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


नई अयोध्या का पुराना शहर फैजाबाद यातायात से जुड़ी समस्या से बुरी तरह ग्रस्त है। यहां की तमाम सड़कों की चौड़ाई आबादी और आवागमन के बढ़ते दबाव के अनुरूप नहीं है। वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नागरिक परिवहन से जुड़े संसाधनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसमें बेतहाशा संख्या में ई-रिक्शा के संचालन ने प्रमुख भूमिका निभाई है। ऊपर से लगभग सभी मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं। शहर के प्रमुख बाजारों से जुड़ी सड़कों पर सबसे बड़ी समस्या रोड के किनारे वाहनों की पार्किंग कर दिया जाना है। इन सब कारणों से रोजाना सभी मार्गों पर घंटों जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


अयोध्या की सूरत बदलने के दौर में फैजाबाद शहर को सिर्फ रामपथ की ही सौगात मिली है। इसका निर्माण हो जाने से काफी हद तक सहूलियत हुई है, लेकिन यह नाकाफी है। अन्य मार्गों पर आवागमन से जुड़ी समस्याएं पूर्ववत बरकरार हैं। प्रशासन ने अब इस दिशा में सोचना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यातायात व परिवहन से जुड़ी आधारभूत संरचना को मजबूत करने के दृष्टिगत भविष्य की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत कई मार्गों और पुलों के निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। फैजाबाद में सिविल लाइन समेत अन्य क्षेत्रों की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। शासन की भी मंशा है कि वर्ष 2047 तक अयोध्या ही नहीं, फैजाबाद भी नए स्वरूप में उभरे।
नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed