फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roads not built yet but demolished for Jal Jeevan Mission

Ayodhya News: अब तक नहीं बनीं जल जीवन मिशन के लिए तोड़ी गईं सड़कें

Fri, 07 Feb 2025 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 07 Feb 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Roads not built yet but demolished for Jal Jeevan Mission
मिल्कीपुर। घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के मकसद से जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत करीब चार वर्ष पूर्व 2021 में शुरू की गई थी। योजना की शुरुआत में वर्ष 2021 में ही नरेंद्रभादा ग्राम पंचायत में टंकी निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य कार्यदायी संस्था ने शुरू किया। इसे मई 2024 में ही पूरा होना था। चार वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी कार्य अभी तक पूर्ण नही हो सका। प्रधानमंत्री योजना में बनी सड़क जगह-जगह टूट गई। अनेक जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए।
विज्ञापन

लगभग चार वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने नरेंद्रा भादा गांव में खोदाई के दौरान तोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। इस वजह से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राहगीरों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान काशीराम ने कहा की सड़कों की मरम्मत में लिए कार्यदायी संस्था के नोडल हर्षवर्धन सिंह, जेई एसएल बिंद व ठेकेदार से कई बार अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई परंतु इसे अभी तक दुरुस्त नही कराया गया। शिकायत का भी फर्जी निस्तारण कर दिया गया। जल जीवन मिशन के जेई एसएल बिंद ने बताया कि टंकी निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य 75 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य को भी शीघ्र ही पूर्ण कर घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed