{"_id":"688509607f6c6f4f9907b13a","slug":"ro-and-aro-preliminary-exam-today-at-44-centers-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1310413-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 44 केंद्रों पर आरओ व एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 44 केंद्रों पर आरओ व एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा आज
विज्ञापन
अयोध्या। लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार को सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 19,584 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस दौरान सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
परीक्षा को सकुशल कराए जाने के लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 44 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, व्यस्त चौराहों और अन्य भीड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
परीक्षा में तैनात सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राध्यक्ष, केंद्र व्यवस्थापक, प्रशासनिक नोडल अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी, प्रशासन व आयोग के समन्वयक पर्यवेक्षक और कार्यदायी संस्था की बैठक कर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में कोई भी फोटोकाॅपी की दुकानें संचालित नहीं की जाएंगी। सावन झूला मेला के लिए पुलिस विभाग की ओर से किए रूट डायवर्जन से परीक्षर्थियों को प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।