फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Review of Agricultural Schemes, Promotion of Intercropping

Ayodhya News: कृषि योजनाओं की समीक्षा, सहफसली खेती को बढ़ावा

Sun, 03 May 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 03 May 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Review of Agricultural Schemes, Promotion of Intercropping
अयोध्या। मंडलीय टास्क फोर्स अधिकारी एवं संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती श्री राम बचन ने रविवार को कृषि भवन में अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर के कृषि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए और क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन

बैठक के बाद उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान तीन कीटनाशी फर्मों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और मानकों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास खंड पूरा बाजार के ग्राम समयसा में उन्होंने उर्द और गन्ना की सहफसली खेती का स्थलीय सत्यापन किया। किसानों से संवाद करते हुए उन्होंने इस पद्धति के फायदे समझे और इसे व्यापक स्तर पर अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, संबंधित जिलों के कृषि अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। उन्होंने नवाचारों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed