{"_id":"6a25a5e29a5692398f0e8524","slug":"revenue-and-police-teams-arrived-at-johan-land-measurement-and-demarcation-were-completed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-151311-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राजस्व और पुलिस टीम पहुंची जोहन, पैमाइश और निशानदेही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राजस्व और पुलिस टीम पहुंची जोहन, पैमाइश और निशानदेही पूरी
Sun, 07 Jun 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
पैमाइश करती राजस्व और पुलिस टीम।
बीकापुर। तहसील क्षेत्र के जोहन गांव निवासी देवदत्त ने पैमाइश और हदबरारी के लिए चार साल में 56 बार समाधान दिवस में फरियाद की थी। गत शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में देवदत्त का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रविवार को ही तहसील प्रशासन टीम के साथ जोहन गांव पहुंच कर पैमाइश और निशानदेही का कार्य पूरा करा दिया।
देवदत्त ने शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे मुख्य राजस्व अधिकारी को शिकायत पत्र देकर बताया था कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत धारा 24 के अंतर्गत हदबरारी का मुकदमा एसडीएम कोर्ट में दायर किया गया था। इसमें अंतिम आदेश 25 नवंबर 2021 को पारित किया गया है। विपक्षी ने उक्त वाद में एक अलग से वाद 5 जुलाई 2022 को दायर किया जिसे सुनवाई के दौरान न्यायालय ने खारिज कर दिया था। पुराना आदेश बहाल कर दिया। पैमाइश करने गई टीम का विपक्ष की महिलाओं ने विरोध किया और निशानदेही नहीं होने दिया। तभी से आदेश का अनुपालन कराए जाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में 56 बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले में नायब तहसीलदार रामखेलावन के नेतृत्व में रविवार शाम को राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर पैमाइश और निशानदेही कराई। नायब तहसीलदार ने बताया कि न्यायालय से हदबरारी का आदेश होने के बाद 4 जुलाई 2022 को खूटाबंदी और निशानदेही कराई जा चुकी है। दूसरे पक्ष ने खूटाबंदी उखाड़ा था। जिस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। बताया कि इससे पहले भी कई बार राजस्व विभाग द्वारा आदेश का अनुपालन कराया जा चुका है।