फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Republic Day celebrations continue at Ram Temple

Ayodhya News: राम मंदिर में छाया रहा गणतंत्र का उल्लास

Tue, 27 Jan 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 27 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrations continue at Ram Temple
23-राममंदिर गेट पर ध्वजारोहण करतट्रस्ट के पदा​धिकारी।-ट्रस्ट
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर रामनगरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भी गणतंत्र का उल्लास पूरे वैभव के साथ दिखाई दिया। भव्य राम मंदिर परिसर के चार प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया गया। देशभक्ति के उद्घोष और जय श्रीराम के जयकारों के बीच पूरा परिसर राष्ट्रगान की गूंज से भर उठा।
विज्ञापन

इस विशेष अवसर पर रामलला को तिरंगा अर्पित किया गया और प्रभु को तिरंगे के रंगों से सुसज्जित वस्त्र धारण कराए गए। रामलला का यह स्वरूप राष्ट्र भक्ति और सनातन परंपरा के अद्भुत संगम का प्रतीक बना। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस दिव्य क्षण को आस्था और गर्व के साथ निहारा।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि में स्थित पुलिस चौकी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ध्वजारोहण किया। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। वहीं तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने ध्वजारोहण किया। जगदगुरु शंकराचार्य द्वार पर राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने तिरंगा फहराया। अंगद टीला के परिसर में केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर मंदिर ट्रस्ट, पुजारियों, सेवकों और सुरक्षाकर्मियों ने संविधान की मूल भावना एकता, अखंडता और समरसता को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed