फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Representation of all sections including women in the district executive: State General Secretary

जिला कार्यकारिणी में महिलाओं समेत सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व : प्रदेश महामंत्री

Tue, 10 Mar 2026 08:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Representation of all sections including women in the district executive: State General Secretary
सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते पदा​धिकारी व अन्य।
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी में जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश नेतृत्व के पर्यवेक्षक, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर इस संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन



प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन में सभी वर्गों और समाज के हर तबके को सम्मानजनक भागीदारी देने की परंपरा रही है। नई कार्यकारिणी में महिलाओं को कम से कम 33% प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सामाजिक और अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं को भी समुचित स्थान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि संगठन और अधिक मजबूत व व्यापक बन सके।
विज्ञापन




जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया संगठन की रीति-नीति के अनुरूप चल रही है। इसमें अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल, सुनील तिवारी शास्त्री आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी संयोजक सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed