फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari to light up with green fireworks during Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव पर ग्रीन आतिशबाजी से जगमगाएगी रामनगरी

Tue, 03 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ramnagari to light up with green fireworks during Deepotsav
आतिशबाजी का नजारा।
अयोध्या। दसवें दीपोत्सव पर रामनगरी में इस बार कम धुएं और कम शोर वाली पर्यावरण-अनुकूल आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी। सरयू के आसमान में ग्रीन सूर्य खिलेगा तो नदी के पानी में उसकी रंगीन रोशनी का प्रतिबिंब दिखाई देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपोत्सव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए ग्रीन आतिशबाजी की तैयारी की गई है। करीब 10 मिनट के विशेष शो में हरे और सुनहरे रंगों की रोशनी के साथ संगीत, लेजर और थ्रीडी प्रोजेक्शन का संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

ई फैक्टर एक्सपीरिएंसेज लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार, आतिशबाजी में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पारंपरिक पटाखों की तुलना में धुआं और शोर कम होगा। कम धुआं पैदा करने वाले रासायनिक संयोजनों से आसमान में हरे और सुनहरे रंगों की छटा बिखरेगी। इसके साथ धनुष, तीर, ओम और जय श्रीराम जैसी आकृतियां भी दिखाई जाएंगी। भगवा, हरे और सुनहरे रंगों की रोशनी से रामनगरी का आसमान जगमगाएगा।
विज्ञापन



80 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म से होगी आतिशबाजी
आतिशबाजी के लिए सरयू पुल के ऊपर तीन हाइड्रा की मदद से करीब 80 फीट ऊंचाई पर प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। यहां से चकरी, रिवर्स फायरिंग, एरियल, रॉकेट, विसिल क्रैकर, तिरंगा और इंद्रधनुष के विभिन्न स्वरूप दिखाए जाएंगे। आयोजन के दौरान सुरक्षा के लिए 10 एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पारंपरिक रसायनों के विकल्प अपनाने पर जोर

ग्रीन आतिशबाजी में कम धुआं और कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले रासायनिक यौगिकों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। पारंपरिक पटाखों में इस्तेमाल होने वाले कुछ रसायनों के स्थान पर वैकल्पिक संयोजन अपनाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण को कम करना और उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।




2100 ड्रोन दिखाएंगे रामायण के प्रसंग

इस बार दीपोत्सव में 2100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में उड़ान भरेंगे। वर्ष 2025 में 1100 और 2024 में 500 ड्रोन से एरियल शो हुआ था। इस बार कम से कम 15 विशेष आकृतियां बनाई जाएंगी। इनमें रामदरबार, पुष्पक विमान, राम-लक्ष्मण-हनुमान, रावण वध, राम मंदिर और महर्षि वाल्मीकि व तुलसीदास से जुड़े प्रसंग शामिल होंगे। करीब 15 मिनट के शो में संगीत, वॉयस ओवर और संगीतमय कथावाचन के जरिए रामायण की गाथा दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed