फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari remained under tight security, the venue was surrounded by SPG commandos

Ayodhya News: कड़े पहरे में रही रामनगरी, एसपीजी कमांडो के घेरे में रहा कार्यक्रम स्थल

Tue, 25 Nov 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ramnagari remained under tight security, the venue was surrounded by SPG commandos
91-परिक्रमा करते पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक
अयोध्या। ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने से रामनगरी सुरक्षा के कड़े पहरे में रही। एसपीजी कमांडो ने कार्यक्रम स्थल पर अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया था। परिसर में कोने-कोने पर सुरक्षाकर्मी आधुनिक असलहों से लैस होकर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पिछले करीब एक माह से सुरक्षा व्यवस्था का होमवर्क किया जा रहा था। पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय स्थापित करके सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया था, जिसे तीन दिन पहले आई एसपीजी ने अंतिम रूप दिया। एसपीजी के नेतृत्व में राम मंदिर समेत पीएम के संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था।
विज्ञापन

कई आधुनिक असलहों के साथ कमांडो मुस्तैद रहे। सुरक्षा में तकनीक का भी खूब इस्तेमाल हुआ। कार्यक्रम स्थल से लेकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां खाक छानती रहीं। साकेत महाविद्यालय से राम मंदिर को आठ जोन में बांटा गया था। रामपथ के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। हर 10 मीटर पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात थे। रामपथ के दोनों तरफ स्थित मकानों पर असलहाधारी जवान हर गतिविधि पर नजरें गड़ाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिये एक टीम निगरानी करती रही। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल संबंधित पॉइंट अलर्ट किया गया। उच्चाधिकारी भी वॉयरलेस सिस्टम व अन्य तकनीकियों से हर गतिविधि की निगरानी करते रहे। आयोजन से पूर्व कई चरणों में सुरक्षा व्यवस्था कर पूर्वाभ्यास किया गया। सकुशल आयोजन संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि आयोजन चुनौतीपूर्ण जरूर था, लेकिन उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन और पूरी टीम की मेहनत व ड्यूटी के प्रति तत्परता से सहजतापूर्वक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

91-परिक्रमा करते पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद

91-परिक्रमा करते पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक

91-परिक्रमा करते पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद

91-परिक्रमा करते पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed