Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari is becoming the biggest tourist center of UP

Ayodhya News: यूपी का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र बन रही रामनगरी

Thu, 20 Nov 2025 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ramnagari is becoming the biggest tourist center of UP
राम मंदिर में परकोटा में की गई अद्भुत नक्काशी का दृश्य।
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ दिव्य, भव्य, अलौकिक और गौरवशाली ध्वजारोहण महोत्सव का शंखनाद हो गया। ध्वजारोहण के अनुष्ठान का शुभारंभ शुक्रवार से हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं। अयोध्या अब केवल आध्यात्मिक नगरी नहीं, बल्कि पर्यटन नगरी के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित कर रही है।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या के पर्यटन में जोरदार उछाल आया है। इस साल जनवरी से जून के बीच लगभग 23 करोड़ पर्यटक अयोध्या आ चुके हैं। अयोध्या को पर्यटक नगरी बनाने का श्रेय डबल इंजन सरकार को जाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या के विकास को लेकर गंभीर हैं। अयोध्या को 2047 तक एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन

इसके लिए अयोध्या के विकास में ट्रीटमेंट, आयुर्वेद थेरेपी और प्रकृति-थीम वाली जीवन शैली को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन पर्यटकों पास शहर में लंबे समय तक रहने की क्षमता है उन पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए लग्जरी कॉटेज स्थापित किए जाएंगे। साथ ही जल क्रीड़ा, नदी क्रूज, हेलीकॉप्टर जॉयराइड और वैदिक और योग-आधारित प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल होने के विकल्प भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार करीब 5,0000 करोड़ निवेश कर रही है। उत्तर प्रदेश का पर्यटन सेक्टर अगले कुछ वर्षों में 70,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसमें अयोध्या का योगदान लगभग 25% रहेगा। अभी पर्यटन गतिविधियों से शहर की अर्थव्यवस्था सालाना 8,000–12,500 करोड़ तक पहुंची है, जिससे राज्य की आर्थिक वृद्धि में मदद मिल रही है।

प्रदेश के विकास में अयोध्या का रोल अहम
अयोध्या ने पर्यटन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अयोध्या अभी अकेले लगभग 1.5% तक उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी में योगदान कर रहा है। यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने की राह में अयोध्या की सीधी हिस्सेदारी है और निवेश और पर्यटन-ब्रांडिंग में इसकी हिस्सेदारी 100 फीसदी से ज्यादा है। अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप के तहत 1407 एकड़ में 2180 करोड़ रुपये की ज्यादा लागत से स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल टाउनशिप विकसित हो रही है। “राम वन गमन पथ” का निर्माण 4,403 करोड़ रुपये से हो रहा है। अयोध्या शहर की वर्तमान आबादी लगभग 11 लाख है, जो 2031 तक लगभग 24 लाख और 2047 तक लगभग 35 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed