{"_id":"69bd4e5ecce3157f7b05bf19","slug":"ram-temple-flag-replaced-for-first-time-army-personnel-hoist-new-flag-on-morning-of-hindu-new-year-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: पहली बार बदला गया राम मंदिर का ध्वज, हिंदू नववर्ष की सुबह सेना के जवानों ने किया नए ध्वज का आरोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: पहली बार बदला गया राम मंदिर का ध्वज, हिंदू नववर्ष की सुबह सेना के जवानों ने किया नए ध्वज का आरोहण
Fri, 20 Mar 2026 07:10 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:10 PM IST
सार
Ram Mandir News: पहली बार राम मंदिर का ध्वज बदला गया। हिंदू नववर्ष की सुबह सेना के जवानों ने नए ध्वज का आरोहण किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष की सुबह सेना के जवानों ने किया नए ध्वज का आरोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर के शिखर पर पहली बार ध्वज परिवर्तन किया गया। इस विशेष अवसर पर भारतीय सेना के जवानों ने पूरे विधि-विधान और अनुशासन के साथ नए ध्वज का आरोहण किया। इसी दिन राम मंदिर में राष्ट्रपति ने दिव्य श्रीराम यंत्र की भी स्थापना की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार गूंज उठा। पुजारियों ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद ध्वज परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कराई। इसके बाद सेना के चयनित जवानों ने सुरक्षा और तकनीकी सावधानियों के बीच मंदिर के शिखर पर चढ़कर पुराने ध्वज को उतारा और नए ध्वज को स्थापित किया।
विज्ञापन
ध्वज परिवर्तन की प्रक्रिया बेहद सावधानी और श्रद्धा के साथ संपन्न की गई। जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था, ताकि मंदिर की संरचना को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे और पूरी प्रक्रिया सुरक्षित ढंग से पूरी हो।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया था
राम मंदिर के शिखर पर पिछले साल 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया था। उसके बाद नव संवत्सर के शुभारंभ अवसर पर पहली बार धर्मध्वज को बदला गया। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि हर साल नव संवत्सर पर मंदिर के शिखर पर लहराने वाले ध्वज को बदलने की परंपरा है। इसके स्थान पर नया ध्वज फहराया जाता है, उसी परंपरा का निर्वहन किया गया है।