फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Construction Update: Four Thousand Laborers Will Work Daily To Complete

राममंदिर: तेज हुई निर्माण की गति, दिसंबर 2024 तक पूरा करने के लिए अब चार हजार मजदूर रोजाना करेंगे काम

Tue, 23 Apr 2024 07:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Apr 2024 07:12 PM IST
सार

Ram Mandir Ayodhya Construction Update :  राममंदिर दिसंबर 2024 तक पूर्ण हो जाए इसके लिए मंदिर प्रशासन ने 500 मजदूर अतिरिक्त बढ़ा दिए गए हैं। अब चार हजार मजदूर रोजाना निर्माण कार्य करेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Construction Update:  Four Thousand Laborers Will Work Daily To Complete
राम मंदिर की नवीन तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राममंदिर निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। मंदिर सहित अन्य कई प्रकल्पों पर एक साथ काम चल रहा है। 161 फीट ऊंचे राममंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को देखते हुए मजदूरों की संख्या 3500 से बढ़ाकर चार हजार कर दी गई है। राममंदिर के दूसरे तल व शिखर के निर्माण की गति बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


राममंदिर के साथ-साथ परिसर में परकोटा, रिटेनिंग वॉल, सप्त मंडपम व शेषावतार मंदिर के जीर्णोद्धार का काम भी चल रहा है। ये सभी काम इसी साल के अंत तक पूरे किए जाने हैं, ऐसे में तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने को लेकर मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। राममंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना की जानी है। बताया जा रहा है कि राम दरबार की मूर्ति भी अरुण योगीराज ही बना सकते हैं। योगीराज ने ही राममंदिर में स्थापित बालकराम की मूर्ति को आकार दिया है। रामदरबार की स्थापना को लेकर ट्रस्ट की एक टीम ने अप्रैल के पहले सप्ताह में चेन्नई का दौरा किया था। आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों के साथ रामदरबार की स्थापना पर मंथन हुआ है।
विज्ञापन


शेषावतार मंदिर का 90 फीसदी काम पूरा
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र कहते हैं कि राम दरबार की मूर्ति भी अरुण योगीराज बनाएंगे यह अभी तय नहीं है। अभी पत्थरों का चयन किया जा रहा है। शेषावतार मंदिर निर्माण का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। मंदिर का शिखर बन रहा है, एक माह में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। यह मंदिर एक मंजिला होगा। डॉ़ अनिल ने बताया कि सप्त मंडपम निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। यहां भगवान राम के समकालीन सात पात्रों के मंदिर बनने हैं, इनकी डिजाइन इसी माह फाइनल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed