फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir Offering Theft: Avinash Shukla sent to jail before completion of 13-hour remand

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 13 घंटे की रिमांड पूरी होने से पहले अविनाश शुक्ला को जेल भेजा, दोबारा रिमांड की तैयारी

Fri, 03 Jul 2026 10:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 03 Jul 2026 10:32 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। अब आरोपी को फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी है। अभी उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Ram Mandir Offering Theft: Avinash Shukla sent to jail before completion of 13-hour remand
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर दान गबन मामले के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने से पहले शुक्रवार रात करीब 9:37 बजे जिला कारागार वापस भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अयोध्या स्थित आवास, कथित रूप से पैसा बांटने वाले स्थान सहित कई अहम जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि कार उसकी निशानदेही पर मिली और उससे जांच से जुड़े अहम साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। इससे पहले पुलिस अविनाश शुक्ला से 20 लाख रुपये की बरामदगी भी कर चुकी है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि आगे और पूछताछ के लिए अविनाश शुक्ला को दोबारा पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


कार से ज्वेलरी भी बरामद: पुलिस को आरोपी अविनाश की कार से ज्वेलरी भी बरामद हुई है। ब्रेजा कार आरोपी अविनाश शुक्ला के शिक्षक भाई अभिषेक के नाम पंजीकृत है। कार को थाना राम जन्मभूमि परिसर में पार्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मामला खुलने से बढ़ी दान राशि, अब बैंक में रोजाना जमा किए जा रहे 24 से 26 लाख रुपये

ये भी पढ़ें -  'चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप', धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड


ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों से पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को एसआईटी अयोध्या पहुंची थी। ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। टीम ने चढ़ावे के ऑडिट से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए और पदाधिकारियों से इससे जुड़े सवाल पूछे। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले जिससे आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा और बढ़ेगा। वहीं, पुलिस की आपराधिक जांच भी जारी है। इससे इन सभी पर अब पुलिस और एसआईटी का दोहरा शिकंजा कसेगा।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी

छह जून को चढ़ावा चोरी का मामला उजागर होने के बाद 13 जून को गठित एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है। अब दूसरे चरण में एसआईटी वित्तीय गड़बड़ियों का पूरा खेल उजागर करने के लिए ट्रस्ट के पांच साल के ऑडिट का ऑडिट कर रही है। एसआईटी ने ट्रस्ट से अब तक हुए ऑडिट का पूरा लेखा-जोखा मांगा है, लेकिन कुछ ब्योरा अब भी नहीं मिला है। पूरा ब्योरा मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कहां कितनी और कैसी गड़बड़ी की गई। 

उधर, विवेचक व सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी टीम के साथ बृहस्पतिवार को राम मंदिर पहुंचे और दान पात्रों को देखा। उन्होंने दान पात्र से राशि निकालने से लेकर गणना प्रक्रिया समझी। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए। वहीं, बृहस्पतिवार शाम पुलिस की एक टीम आरोपी अविनाश शुक्ला के प्रतापगढ़ स्थित गांव पहुंची और उसके परिजनों से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed