फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Darbar will be ready by November

Ayodhya News: नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा राम दरबार

Fri, 13 Sep 2024 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ram Darbar will be ready by November
राममंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद ट्रस्ट के पदा​धिकारी,मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृ
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार से शुरू हुई। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि निर्धारित समय सीमा से मंदिर निर्माण का काम दो माह पीछे चल रहा है। फिर भी 2025 की पहली तिमाही में मंदिर का प्रथम व द्वितीय तल बनकर तैयार हो जाएगा। प्रथम तल पर राम दरबार के निर्माण का काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राम दरबार की मूर्ति का लेआउट फाइनल हो गया है। मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया को देख रहे वासुदेव कामत मूर्ति के क्ले को फाइनल कर दिया है। फाइबर से बनी आकृति को उन्होंने फाइनल कर दिया है। जल्द ही मूर्ति का निर्माण पत्थर पर शुरू हो जाएगा। नवंबर तक रामदरबार की सभी मूर्तियां बन जाएंगी। कहा कि अभी हमारे लिए शिखर निर्माण सबसे बड़ी चुनौती है। मंदिर निर्माण की सभी कार्यदायी एजेंसियों की उपस्थिति में शिखर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से शिखर निर्माण का काम प्रारंभ होगा। बताया कि मौसम ने हमारा साथ नहीं दिया इसलिए काम की गति कुछ प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बताया कि बैठक में परकोटा, सप्त मंडपम व शेषावतार के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। सप्त मंडपम का एक मंदिर 70 फीसदी पूरा हो गया है। चार मंदिर का काम 50 फीसदी पूरा हो गया है। जबकि दो मंदिर के निर्माण की शुरुआत हुई है। राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा समेत कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1600 हुई मजदूरों की संख्या
बैठक के बाद राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि मजदूरों की संख्या बढ़कर अब 1600 हो गई है। परकोटे का काम निर्धारित गति से चल रहा है। परकोटे की मूर्तियां जयपुर में बन रही हैं। वहीं परिसर स्थित अंगद व नल टीले का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। सुंदरीकरण का काम देख रही जीएमआर कंपनी को इसकी डिजाइन व ड्राइंग तैयार करने को कहा गया है।

नवरात्र से शुरू हो जाएगा नि:शुल्क अस्पताल
डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र परिसर में नि:शुल्क अस्पताल नवरात्र से शुरू हो जाएगा। यह अस्पताल अपोलो की ओर से संचालित किया जाएगा। अच्छी गुणवत्ता वाली इमरजेंसी यहां स्थापित होगी। एंबुलेंस, दवाएं आदि की उपलब्धता होगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम यहां नियुक्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed