फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raja Man Singh's under-construction hotel worth Rs 14 crore seized

Ayodhya News: राजा मान सिंह का 14 करोड़ का निर्माणाधीन होटल कुर्क

Fri, 19 Dec 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Raja Man Singh's under-construction hotel worth Rs 14 crore seized
अमौना ​स्थित  निर्माणाधीन होटल पर कुर्की  प्रक्रिया में लगे कर्मी - फोटो : अमौना ​स्थित निर्माणाधीन होटल पर कुर्की प्रक्रिया में लगे कर्मी
अयोध्या। निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी सपा नेता राजा मान सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मान सिंह के अमौना स्थित निर्माणाधीन होटल को कुर्क किया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पूराकलंदर पुलिस ने बीते छह अगस्त को सरियांवा निवासी सपा नेता राजा मान सिंह, उसकी पत्नी नीतू सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उस पर कई लोगों से जमीनों में निवेश व जाली नोटों के नाम पर कई करोड़ की ठगी के आरोप थे। आरोप है कि सपा नेता ने अपने गैंग के साथियों के साथ अयोध्या के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से लोगों को अपने जाल में फंसाया। उनका पैसा हड़पकर उनकी पिटाई भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम सोहावल सविता राजपूत व सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के साथ पुलिस टीम पूराकलंदर क्षेत्र के अमौना स्थित मान सिंह के निर्माणाधीन होटल पहुंची। यहां डुग्गी मुनादी करवाते हुए यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत होटल कुर्क किया गया। इस दौरान पूराकलंदर पुलिस के अलावा थाना रामजन्मभूमि की पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी राजा मानसिंह व उसकी पत्नी नीतू सिंह के आपराधिक कृत्यों से अर्जित किए गए होटल को कुर्क किया गया है। गाटा संख्या 176 में 0.0750 हेक्टेयर में निर्मित इस होटल का अनुमानित मूल्य लगभग 14 करोड़ रुपये है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। उसी के आधार पर एसएसपी ने कुर्की की रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, एसडीएम सविता ने बताया कि राजा मान सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी के न्यायालय से संपत्ति कुर्की का आदेश हुआ था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।
राजा मान सिंह के खिलाफ दर्ज हैं 20 मामले
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि राजा मान सिंह के खिलाफ सर्वाधिक 20 और उसकी पत्नी नीतू के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। मान सिंह गैंगलीडर है। उसके गिरोह में राजा सिंह उर्फ दुष्यंत सिंह, अनूप सिंह, गौरव सिंह, शिवम सिंह उर्फ वीरू, नीतू सिंह, विवेक प्रताप सिंह, अमरेश गोस्वामी, अंजनी सिंह, अंकुर सिंह उर्फ रणविजय सिंह, गोलू, दीपू यादव, गुड्डू यादव, उत्कर्ष तिवारी, निर्देश कुमार आदि सक्रिय सदस्य हैं। वह गैंग के सदस्यों के साथ जमीन बेचने के नाम पर डकैती करता है।

आजमगढ़ के युवक की पिटाई का मिला था वीडियो
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने पर कई अन्य पीड़ितों ने एसएसपी से संपर्क किया। इस बीच आजमगढ़ के एक व्यक्ति की बर्बरतापूर्वक पिटाई का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया गया। इसके बाद से ही पुलिस ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू किया। उसके गैंग से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई आरोपी की संपत्तियां खंगालने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed