फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Railways is getting ready to welcome the pilgrims... Employees will fold hands and say Jai Shri Ram

Ayodhya News: तीर्थ यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा रेलवे... कर्मचारी हाथ जोड़कर बोलेंगे जय श्री राम

Fri, 26 Jan 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Railways is getting ready to welcome the pilgrims... Employees will fold hands and say Jai Shri Ram
अयोध्या। रेल कर्मचारी रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं स्वागत जय श्रीराम बोलकर करेंगे। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। खासतौर से आस्था स्पेशल ट्रेनों को लेकर विभाग तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


26 जनवरी से आस्था ट्रेनें यहां आनी शुरू हो जाएंगी। रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक ये ट्रेनें राजस्थान, हिमाचल, दिल्ली, उड़ीसा, तमिलनाडु सहित अन्य प्रांतों से आने वाली हैं। गुरुवार को मुख्य टिकट परीक्षक अभिमन्यु सिंह और विभाग से जुड़े अफसरों ने कर्मचारियों को सिखाया कि यात्रियों से अयोध्या की गरिमा के अनुरूप व्यवहार किया जाए। हाथ जोड़कर जय श्रीराम के संबोधन के साथ उनका स्वागत करना है। उन्हें यह अहसास कराना है कि वह अयोध्या में हैं। अयोध्या के संस्कार पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय हैं। यदि यात्रियों को कोई दिक्कत है तो समाधान बताना भर नहीं है, बल्कि करवाना भी है। सभी कर्मचारी रेलवे स्टेशन परिसर में कहां क्या व्यवस्था है? मसलन भोजन, मेडिकल सुविधा, पेयजल, शौचालय आदि कहां हैं। यात्रियों के पूछने पर उन्हें सटीक जानकारी दी जाए।
विज्ञापन



गैर जनपदों से पहुंच गए कर्मचारी

अयोध्या के स्टेशनों में व्यवस्था के लिए गैर जनपदों से कर्मचारियों को बुलाया गया है। टिकट परीक्षण से लेकर अन्य विभाग में कर्मचारी पहुंच गए। किसी-किसी विभाग में 40 से 45 तक कर्मचारी यहां आए। इनको प्रमुख स्टेशनों अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, दर्शननगर और सालारपुर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed